फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कष्टों का निवारण करती है मां दक्षिण काली: स्वामी कैलाशानंद

कष्टों का निवारण करती है मां दक्षिण काली: स्वामी कैलाशानंद

Fri, 12 Apr 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
कष्टों का निवारण करती है मां दक्षिण काली: स्वामी कैलाशानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

दक्षिण काली मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में आयोजित वासंतिक नवरात्र महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दक्षिण काली की आराधना करने पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को सातवें नवरात्र पर हरिद्वार के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु मां दक्षिण काली का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि मां दक्षिण काली अपनी शरण में आए प्रत्येक श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण करती है। नियमित रूप से मां दक्षिण काली की आराधना करने से साधक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों का कल्याण करने के लिए मां दक्षिण काली सदैव मंदिर में विराजमान रहती हैं। नवरात्रों में की गयी मां की आराधना विशेष फलदायी होती है। इस अवसर पर स्वामी सत्यव्रतानंद, स्वामी प्रबोधानंद गिरि, महंत कमलजीत सिंह, महंत जसविंदर सिंह, महंत शिवशंकर गिरि, अंकुश शुक्ला, आचार्य पवन दत्त मिश्र, बालमुकुनंदा ब्रह्मचारी, पंडित शिवकुमार, सनातन सेवा मिशन के अध्यक्ष अमित वालिया आदि श्रद्घालु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed