फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मांगों को लेकर ऊर्जा कर्मियों ने लौटाएं सरकारी सिम

मांगों को लेकर ऊर्जा कर्मियों ने लौटाएं सरकारी सिम

Sun, 17 Feb 2019 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर ऊर्जा कर्मियों ने लौटाएं सरकारी सिम
हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारियों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों के लिए हरिद्वार में ऊर्जाकर्मियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सभी ने मोबाइल के सरकारी सिम लौटा दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में ऊर्जा निगम के विभिन्न संगठनों के मध्य हुई त्रिपक्षीय वार्ता में पूर्व की भांति 9 वर्ष, 14 वर्ष और 19 वर्ष में एसीपी और समयबद्ध वेतनमान दिए जाने पर सहमति बनने के बाद अब तक मांग पूरी नहीं हुई। इससे कर्मचारी त्रिपक्षीय समझौते को लागू करने, तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से संविदा कर्मचारियों को कोर्ट के आदेशानुसार नियमित करने, पूर्व की भांति कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिए जाने और सातवें वेतनमान आयोग के सापेक्ष भत्तों का पुनरीक्षण करने की मांग कर रहे हैं। जिस क्रम में ऊर्जा निगम के जेई और एसडीओ सहित कुछ अन्य कर्मचारियों ने सरकारी सिम लौटा दिए हैं। इससे लोगों की बिजली संबंधी समस्या का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वहीं, कई लोग अधिशासी अभियंता को फोन कर समस्याएं बता रहे हैं। इससे अधिशासी अभियंता के कार्यालय संबंधी काम भी लटके हैं। अधिशासी अभियंता वीएस पंवार ने बताया कि लगातार समस्या के निस्तारण के लिए लोगों के फोन उनके पास आ रहे हैं। इससे उन्हें अपने कार्य करने में दिक्कत हो रही है। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा और वह काम पर जांएगे लेकिन सरकारी नंबर का उपयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed