फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   विरोध के बीच जमकर चला पीला पंजा, सड़क व नाला कराए कब्जा मुक्त

विरोध के बीच जमकर चला पीला पंजा, सड़क व नाला कराए कब्जा मुक्त

Fri, 14 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच जमकर चला पीला पंजा, सड़क व नाला कराए कब्जा मुक्त
हरिद्वार। जिला प्रशासन और नगर निगम ने कनखल में दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखा। दूसरे दिन विरोध के बीच सड़कों और नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान झंडा चौक बाजार में एक व्यापारी और उसके बेटे को विरोध करने पर अधिकारियों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। आनंदमयी आश्रम की ओर से नाले पर किए निर्माण को ध्वस्त कराया और एक अन्य निर्माण को सील कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। सबसे पहले कनखल थाने के आसपास से अतिक्रमण हटाते हुए झंडा चौक ज्वालापुर रोड पर अभियान चलाया। यहां पर एक एटीएम को सील कर दिया गया। दुकानों और मकानों के सामने सड़क व नाले के ऊपर बनाए गए स्लैब को तोड़ दिया गया। इसके बाद दल झंडा चौक बाजार पहुंचा। यहां पर एक परचून की दुकान चलाने वाले व्यापारी संजय अग्रवाल का बेटा विभोर जेसीबी के सामने खड़ा होकर अपने अतिक्रमण को न हटाने को अड़ गया। अधिकारियों ने दोनों बाप बेटे को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह ने दोनों को पकड़कर कनखल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इस दौरान व्यापारियों के साथ आसपास के लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए, लेकिन पुलिस बल को देखते कोई विरोध नहीं कर पाया। दक्ष मंदिर रोड पर कई अतिक्रमण तोड़ दिए गए। दक्ष मंदिर के पास कई आश्रमों और मंदिरों की सीढ़ियों को भी तोड़ा दिया गया।
विज्ञापन

-----------------
आनंदमयी आश्रम के कब्जे तोड़े और कुछ को दिया समय
दक्ष मंदिर से आगे मां आनंदमयी आश्रम संचालकों की ओर से नाले पर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। लेकिन आश्रम संचालकों ने पुरानी चुंगी पर हुए निर्माण को वैध बताते हुए तोड़ने का विरोध किया। जिस पर नगर आयुक्त ने सात के अंदर कागजात दिखाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कुछ जगह कब्जों पर दिखाई मेहरबानी
झंडा चौक के पास सतीघाट के रास्ते पर कई अवैध निर्माण किए गए हैं। श्मशान रोड पर भी कई कब्जे हैं, लेकिन नगर आयुक्त को यह अतिक्रमण नजर नहीं आया। कई व्यापारियों ने उसे तोड़ने को भी कहा तो अधिकारी अनसुना करते हुए आगे बढ़ गए। लोगों की मानें तो कई दुकान, कार्यालय और घर पूरी तरीके से अवैध बने हुए हैं। दक्ष रोड पर छोटी नहर के किनारे पर कई दुकानें और कार्यालय अवैध तरीके से बनाए हुए हैं। नगर आयुक्त का कहना है कि अवैध अतिक्रमण उनके संज्ञान में नहीं है, जिस पर लाल निशान लगा था उसे तोड़ दिया गया।

---------------------
नहीं लगा कोई ठेला एवं रेहड़ी
अतिक्रमण हटाने के दौरान पूरे कनखल में कोई भी ठेला या रेहड़ी दिखाई नहीं दी। झंडा चौक पर दाल, कुलचे, पूरी आदि के ठेले भी नहीं लगे।
----------------------
खुद हटाते रहे अपना अतिक्रमण
कुछ व्यापारियों ने स्वयं ही दुकानों के आगे नालियों पर डाले गए स्लैब खुद ही तोड़ डाले। व्यापारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी नेता भी अतिक्रमण का दबी जुबान से विरोध करते रहे। पूर्व सभासद अशोक शर्मा, मनीष कर्णवाल, शुभम अग्रवाल, नितिन तेश्वर आदि पूरे दिन डटे रहे, लेकिन विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed