फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अस्पताल की मांग को लेकर शहरी विकास मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अस्पताल की मांग को लेकर शहरी विकास मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Jan 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर शहरी विकास मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
हरिद्वार। शहर में अतिरिक्त अस्पताल नहीं खोलने और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर वादा खिलाफ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री शहर के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता कनखल में एकत्र हुए और अस्पताल नही खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया। युवा नेता प्रेम शर्मा ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक अपने किए गए वादों से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान शहर में एक और अस्पताल बनाए जाने की बात कही थी, लेकिन आज तक अस्पताल निर्माण नहीं हो पाया है। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी लगातार बनी हुई है। जिसके चलते मरीजों को गंभीर बीमारी के दौरान इलाज के लिए दिल्ली का रुख करना पड़ता है। हर साल डेंगू के मरीज निजी चिकित्सालयों में महंगे इलाज कराने को मजबूर है। जितेंद्र सिंह और दीपू कश्यप ने कहा कि जिला चिकित्सालय की हालत खराब है। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता है। मेला अस्पताल में सुविधा नहीं होने से मरीजों को अनेकों असुविधाएं झेलनी पड़ती है। इस मौके पर नकुल माहेश्वरी, शुभम मंडोला, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, शिवम शर्मा, दीपक शर्मा, राजीव अरोड़ा, विनय, गजेंद्र जोशी, राजकुमार, पुरुषोत्तम कश्यप, रिंकू शर्मा, मानू, शोभित, नकुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed