फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   56 million will be recovered from the accused

आरोपियों से होगी 56 करोड़ की वसूली

Thu, 21 Apr 2016 12:00 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 21 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
56 million will be recovered from the accused
माफिया से होगी वसूली - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के मोहंड व चीलावाली नदी क्षेत्र में 28-29 फरवरी को अवैध खनन करते पकड़े गए लोगों से रायल्टी, प्रतिकर व जुर्माने के 56 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे। यह वसूली अवैध खनन में मामले में दर्ज मुकदमों में नामित लोगों से की जाएगी। बता दें कि  एसटीएफ और कर्मचारियों ने मोहंड व चीलावाली नदी में छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों से खनन किया जा रहा था। छापे की कार्रवाई चल रही थी तभी खनन माफिया अपने वाहनों को जबरन छुड़ाकर ले गए। इसके बाद कई दिन तक पार्क के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर हुए खनन का आंकलन करते रहे कि कुल कितनी खनन सामग्री नदियों से चोरी की गई है और उसके चलते कितनी रायल्टी का नुकसान शासन को पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व की एसटीएफ प्रभारी पथरी गुर्जर और पुनर्वास परियोजना के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी की ओर से आंकलन करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि खनन करने वालों ने मोहंड रौ से 48,884.00 घनमीटर खनन सामग्री अवैध रूप से निकाली है, जिसकी रायल्टी 95,07,938.00 रुपये बैठती है। इस पर प्रतिकर 9,50,79,38.00 रुपये के अलावा दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं, चिलावाली रौ से 239939.00 घनमीटर खनिज निकाला गया। इस पर रायल्टी 4,66,68,135.50 रुपये बनती है। इसमें प्रतिकर 46,66,81,355.0 बना है। इसके अलावा दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस तरह दोनों की कुल राशि 56 करोड़ 21 लाख 60 हजार 735.0 रुपये बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed