{"_id":"5b366aba4f1c1b254d8b916b","slug":"51530292922-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनखल चौक से शिफ्ट होगा अस्थाई बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनखल चौक से शिफ्ट होगा अस्थाई बाजार
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल थाने का वार्षिक निरीक्षण करने आए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने क्षेत्र के व्यापार मंडल और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान अतिक्रमण और यातायात की बिगड़ी व्यवस्था को दूर करने के लिए कनखल चौक से अस्थायी बाजार अन्यत्र शिफ्ट कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही कनखल बाजार क्षेत्र में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था बनाने का भी निर्णय लिया गया। एसएसपी ने व्यवस्था सुधारने और अपराध रोकने में जनता से सहयोग मांगा।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके शुक्रवार को थाना कनखल का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना आदि का निरीक्षण करने के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी तथा मुकदमों के निस्तारण की प्रगति जानी। संतोषजनक हालात पाए जाने पर थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण की पीठ थपथपाई।
इसके बाद क्षेत्र के आयोजित बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। दौरान कनखल चौक से अस्थायी बाजार बंगाली मोड और एसडी कालेज के पास शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। बाजार क्षेत्र में वनवे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने का निर्णय लेते हुए तय किया गया कि चौक बाजार की ओर से दक्ष मंदिर जाने वाले चौपहिया और तिपहिया वाहन इस रास्ते से वापस नहीं आएंगे। बसों को बंगाली मोड से आगे नहीं आने दिया जाएगा। हरिद्वार में भीड़ बढने के दौरान शंकराचार्य चौक और संन्यास रोड बंद करने का विरोध किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ मनोज कत्याल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, व्यापारी नेता देवेंद्र पाली, महेंद्र अरोड़ा, जतिन हांडा, शुभम अग्रवाल, पवन कुमार, जगजीतपुर के प्रधान पति दिनेश वालिया, अजीतपुर के प्रधान मायाराम आदि लोग मौजूद रहे।