{"_id":"5adcc5a74f1c1b9f098b5fb9","slug":"51524417959-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा पांच मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा पांच मई से
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय, उत्तराखंड) परीक्षा-2017 की स्क्रीनिंग परीक्षा पांच और छह मई को होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों रिक्त पदों पर अगस्त 2017 में आवेदन मांगे थे। इस परीक्षा के लिए विभिन्न कारणों से अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों के नामों की सूची भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा का आयोजन हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार गृह विज्ञान, संगीत, बीएड (प्राविधिक पाठ्यक्रम) हिंदी, बीएड (प्राविधिक पाठ्यक्रम) विज्ञान, बैचलर कंप्यूटर एप्लिकेशन, बैचरल इन टूरिज्म स्टडीज व बीटीटीएम टूरिज्म एवं ट्रेवल्स विषयों की स्क्रीनिंग परीक्षा पांच मई को दस से 12 बजे और बीएड (प्राविधिक पाठ्यक्रम) सामाजिक अध्ययन की स्क्रीनिंग परीक्षा पांच मई को ही द्वितीय सत्र में दो से चार बजे के बीच होगी। छह मई को प्रथम सत्र में दस से 12 बजे के बीच चित्रकला, शारीरिक शिक्षा, बीएड (प्राविधिक पाठ्यक्रम) अंग्रेजी, बीए मासकॉम और द्वितीय सत्र में दो से चार बजे के बीच बीएड (प्राविधिक पाठ्यक्रम)-गणित, बीएससी गृह विज्ञान की स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव आनंद स्वरूप की ओर से वेबसाइट पर विस्तृत सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन