फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी को किया सम्मानित

Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी को किया सम्मानित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता विजय वीर सिंह यादव ने सरकारी अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव एवं सरकारी कार्य के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए वरिष्ठ सहायक रमेश चंद को शील्ड देकर सम्मानित किया है।

अधिशासी अभियंता विजय वीर सिंह यादव ने कहा कि अच्छे कार्य के सम्मान से कार्य संस्कृति का सृजन होता है और युवा पीढ़ी में सरकारी कार्य के प्रति बेहतर प्रदर्शन करने का वातावरण बनता है। कहा कि जब किसी गलती या भूल के लिए किसी कर्मचारी को दंडित किया जाता है तो अच्छे कार्य के लिए उसे सम्मान भी मिलना चाहिए। सहायक अभियंता आनंद प्रकाश ने कहा कि ऐसी पहल अन्य विभागों में भी होनी चाहिए। जिलेदार संजय बत्रा ने द्वितीय उपखंड के वरिष्ठ सहायक रमेश चंद को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बतया। प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अब तक केवल कर्मचारियों की कमियां निकाल कर उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाती थी, अब अच्छा कार्य करने वाले को प्रोत्साहन मिला है। इससे विभागीय कार्यालयों में अच्छी कार्य संस्कृति का सूत्रपात होगा। इस अवसर पर समाजसेवी आशीष यादव सहित पूर्वी गंगा नहर के डिवीजन तथा उपखंडों के कर्मचारियों ने रमेश चंद को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed