फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहने से बढ़ी मरीजों की परेशानी

एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहने से बढ़ी मरीजों की परेशानी

Mon, 19 Mar 2018 09:59 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहने से बढ़ी मरीजों की परेशानी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ के अन्य कार्यक्रमों में ड्यूटी से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मरीजों को सप्ताह में बमुश्किल एक या दो दिन ही हड्डी रोग विशेषज्ञ मिल पाते हैं। ऐसे में मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ की मांग भी नहीं भेजी गई है।

जिला अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. डीएल शाह और डा. ज्योति बोहरा हैं। इनमें से डा. डीएल शाह 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए। इनके बाद अस्पताल में केवल डा. ज्योति बोहरा रह गए। अब अस्पताल में एकमात्र डाक्टर रहने से हड्डी रोग के मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. ज्योति बोहरा को महीने में दूसरे और चौथे मंगलवार को विकलांग शिविर में रहना होता है। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को ऑपरेशन करने होते हैं। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ की इमरजेंसी, वीआईपी और पोस्टमार्टम में ड्यूटी भी लगाई जाती है। ऐसे में हड्डी रोग विशेषज्ञ सप्ताह में एक या दो दिन ही मरीजों को देख पाते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. डीएल शाह के सेवानिवृत्त होने के बाद नए डाक्टर की डिमांड तक नहीं भेजी है। सीएमएस डा. अजय सिंह सैंगर का कहना है कि पूर्व में डाक्टरों के संदर्भ में डिमांड भेजी हई थी। अब नई डिमांड में हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ अन्य डाक्टरों की भी मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से शीघ्र ही संविदा के डाक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया की जानी है, उसके बाद अस्पताल में डाक्टर नियुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed