फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बस अड्डे पर दिए बयान पर मेयर को घेरा

बस अड्डे पर दिए बयान पर मेयर को घेरा

Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डे पर दिए बयान पर मेयर को घेरा

विज्ञापन
हरिद्वार।
रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के मामले में कांग्रेस और व्यापारी संगठन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व मेयर मनोज गर्ग को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने मेयर मनोज गर्ग पर आरोप लगाया कि वह शहर के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने मेयर को सलाह दी कि वह रोडवेज बस अड्डा बचाने की मुहिम में शामिल हो जाएं।

शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि मेयर मनोज गर्ग का वक्तव्य विरोधाभाषी है। वह जनता को गुमराह करने को काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में मेयर ने खुद कहा था कि भूमि एचआरडीए को सौंपने से नगर निगम की आय में वृद्धि होगी और आय के साधन भी बढ़ेंगे, लेकिन अब अपने को घिरता देख बचाव करने को बयान दे रहे हैं। उन्होंने शहरी विकास मंत्री से भी सवाल किया कि जिस तरह से वह कार्यक्रमों से कांग्रेस पर प्रहार कर रहे हैं वह यह भी तो बताए कि 16 साल के कार्यकाल में शहर में कितने विकास कार्य कराए और अब नई सरकार में एक साल में कोई उपलब्धि बताएं। उन्होंने कहा कि बस अड्डे को सराय शिफ्ट कर कुछ लोगों के फायदे के लिए यह काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि यदि नगर निगम के बिना बोर्ड में हुए प्रस्ताव से उनकी भूमि को एचआरडीए अधिग्रहण कर लेता है तो मेयर को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मेयर को सलाह दी कि यदि वह वास्तव में बस अडड्े को शिफ्ट करने के विरोधी है और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक उनके साथ ज्यादती कर रहे हैं तो वह आंदोलन में व्यापारियों के साथ खड़े हो जाएं। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, सुनील सेठी, संजीव नैयर, मुरली मनोहर, लवदत्ता, पार्षद अमन गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed