फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भारत विकास परिषद भारतीय संस्कार, चिंतन पर आधारित: रावत

भारत विकास परिषद भारतीय संस्कार, चिंतन पर आधारित: रावत

Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
भारत विकास परिषद भारतीय संस्कार, चिंतन पर आधारित: रावत

विज्ञापन
हरिद्वार।
भारत विकास परिषद भारतीय संस्कार और चिंतन पर आधारित है। इससे देश को मजबूती मिली है। इसमें अपनत्व का भाव है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मध्य हरिद्वार में गीत गोविंद बारातघर में भारत विकास परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र के प्रौढ़ एवं परिवार साधना शिविर त्रिवेणी के शुभारंभ मौके पर कही।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का व्यापक असर हुआ है, इससे लोग जागरूक हुए हैं। उन्होंने कुपोषण से मुक्त होने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मानवीय कारणों से गंगा प्रदूषित हुई और आज प्रदूषण मुक्त करने को करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में अनेक विकास कार्य हो हुए हैं। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि मातृ युवा शक्ति के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिनके सहयोग से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। इस मौके पर भारत विकास परिषद की पत्रिका त्रिवेणी का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में इस मौके पर मेयर मनोज गर्ग, चेयरमैन अविनाश चंद्र ओहरी, राष्ट्रीय मंत्री मनोज गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल तोमर, महासचिव बृजप्रकाश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, कमला जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed