फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   50 acres of land needed for medical college instead of 25

मेडिकल कॉलेज के लिए 25 के बजाय 50 एकड भूमि की जरूरत

Thu, 02 Apr 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
50 acres of land needed for medical college instead of 25
नगर निगम की जगजीतपुर स्थित भूमि में बनने जा रहे 500 बेड के मेडिकल कॉलेज के लिए 25 एकड़ जमीन पर्याप्त नहीं है। मेयर अनीता शर्मा ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर अनीता शर्मा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सी रविशंकर से मिलीं। इस दौरान जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मेयर अनीता शर्मा को मेडिकल कॉलेज निर्माण के संबंध में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी 325 करोड़ रुपये से 500 बेड का आधुनिक तकनीक से मेडिकल कॉलेज तैयार कराया जाएगा। इसके लिए आईआईटी और सीबीआरआई रुड़की के विशेषज्ञों से परामर्श जारी है। मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर में नगर निगम की भूमि पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने मेयर से बताया कि नगर निगम की ओर से मात्र 25 एकड़ जमीन देने का प्रावधान किया गया, लेकिन इतनी कम जमीन में 500 बेड का कॉलेज नहीं बन सकेगा। डीएम ने मेयर से 50 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पास करने को कहा। मेयर अनीता शर्मा ने आश्वस्त किया कि जनहित के लिए 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव तैयार कराएंगी। उन्होंने कॉलेज के लिए निशुल्क भूमि देने के बदले में नगर निगम हरिद्वार निवासियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को होगी एडवाजरी की बैठक
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि कॉलेज बनाने के लिए आईआईटी और सीबीआरआई रुड़की के विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज निर्माण के लिए विशेषज्ञों की तकनीकि एडवाइजरी बन गई हैं। उन्होंने बताया कि बैठक शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed