{"_id":"6820e801b253e664260e649d","slug":"49500-rupees-fraud-by-making-fake-helicopter-tickets-accused-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-132730-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फर्जी हेली टिकट बनाकर साढ़े 49 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फर्जी हेली टिकट बनाकर साढ़े 49 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में चारधाम यात्रा के नाम पर फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट बनाकर यात्रियों से ठगी करने के मामले में 12 घंटे के अंदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पवनहंस कंपनी के नाम पर तीन टिकट बनाकर 49,500 रुपये की ठगी की थी। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 11 मई को सुनील प्रजापति निवासी बीएचईएल रानीपुर ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उनके गुजरात निवासी परिचितों के लिए उन्होंने केदारनाथ यात्रा के लिए पवनहंस के नाम से हेली टिकट बुक कराए थे। हरिद्वार स्थित खुशबू ट्रैवल्स बिल्केश्वर रोड के कर्मचारी जॉनी कटारिया और उसके साथी पिंकू कुमार ने तीन टिकट बनाते हुए 49500 रुपये लिए थे। आरोप है कि जब वे फाटा रुद्रप्रयाग पहुंचे और हेलीकॉप्टर में सवार होने की बारी आई, तब उन्हें पता चला कि सभी टिकट फर्जी हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत हरिद्वार लौटकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बतााय कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक टीम गठित करते हुए आरोपी तलाश शुरू की गई। 12 घंटे के भीतर आरोपी जानी कटारिया निवासी बसेड़ी खादर लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी पिंकू कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि चारधाम यात्रा के दौरान कोई भी यात्री हेलीकॉप्टर या अन्य टिकट बुकिंग अधिकृत एजेंसियों और वेबसाइट्स से ही कराएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।