फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   डाकियों के जरिये पहुंचेगा आपका बैंक आपके द्वार

डाकियों के जरिये पहुंचेगा आपका बैंक आपके द्वार

Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
डाकियों के जरिये पहुंचेगा आपका बैंक आपके द्वार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। डाक, पार्सल और स्पीड पोस्ट की तरह अब डाकिया घर पर नगदी लेकर भी पहुंचेगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आईपीपीबी का शुभारंभ शनिवार को पूरे देश के साथ हरिद्वार जनपद की पांच शाखाओं में किया जाएगा। हरिद्वार की मुख्य शाखा में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक योजना का शुुभारंभ करेंगे।

शुक्रवार को डाकघर में प्रेसवार्ता में प्रवर अधीक्षक गोविंद मोहन तनेजा ने बताया कि योजना के तहत आधार कार्ड के नंबर और अंगूठे के निशान से ही खाता खोला जाएगा। इसके लिए किसी भी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। इसके तहत दो तरह के खाते खोले जाएंगे। सेविंग खाता शून्य बैलेंस पर खोला जाएगा। इसमें खाताधारक को युवा कार्ड दिया जाएगा। दूसरे खाता करंट खाता होगा, जिसमें एक हजार रुपये अनिवार्य होंगे। खातों में मनी ट्रांसफर, एनईएफटी, म्यूचल फंड भी होगा। बैंक काउंटर सेवाओं के साथ माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैकिंग एप, मैसेज तथा इंटरेक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम जैसे माध्यमों से सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि घर पर सेवा लेने पर दस हजार रुपये ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके बदले में 25 रुपये शुल्क लगेगा। शनिवार को डाकखाने में योजना का शुभारंभ दोपहर तीन बजे पांच लोगों के खाते खोलकर किया जाएगा। जनपद में हरिद्वार, गुरुकुल कांगड़ी, रुड़की, अंबूवाला, धनपुरा में सेवा का शुभारंभ होगा। प्रेसवार्ता में हरिद्वार के डाकपाल मुकेश पुंडीर, सारिका गुप्ता, डीएस नेगी, पतंजय राय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed