{"_id":"5ada20fb4f1c1b58098b58c6","slug":"41524244731-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...एचआरडीए ने चार अवैध निर्माण किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...एचआरडीए ने चार अवैध निर्माण किए सील
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार को हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में पांच बड़े व्यावसायिक अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की।
सहायक अभियंता विजय माथुर ने बताया के कांगड़ी में हाईवे पर बिजली की हाईटेंशन लाइन (एचटी) के नीचे टीटू चौहान का दोमंजिला अवैध निर्माण अवर अभियंता शिशुपाल राणा व राजेंद्र बहुगुणा के साथ प्राधिकरण के कर्मचारियों ने निर्माण को सील किया। तीन व्यावसायिक अवैध निर्माण प्राधिकरण के ऋषिकेश क्षेत्र में किए गए हैं। अवर अभियंता बलराम ने बताया कि एसडीएम और प्राधिकरण के उप सचिव हर गिरि की ओर से पारित सीलिंग के आदेश पर आईडीपीएल रोड पर मालवीय नगर में सुरेंद्र शर्मा की दुकानों के अवैध निर्माण तथा केहर सिंह के व्यावसायिक निर्माण को नायब तहसीलदार कृष्ण दत्त जोशी तथा पुलिस फोर्स की उपस्थिति में सील किया गया है। उन्होंने बताया कि श्यामपुर में दून इंजीनियरिंग कालेज के गेट के पास राजेश की ओर से कराए जा रहे बड़े व्यावसायिक निर्माण को भी सील किया गया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया की ओर से अवैध निर्माणों को लेकर अधीनस्थों के पेच कसने के बाद शुक्रवार को सीलिंग की यह कार्रवाई की गई हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को शिवालिकनगर में भी पुलिस ने एक निर्माणाधीन निर्माण को सील किया था।