फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   2021 तक कुंभनगरी में पुलों की संख्या 64 हो जाएगी

2021 तक कुंभनगरी में पुलों की संख्या 64 हो जाएगी

Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
2021 तक कुंभनगरी में पुलों की संख्या 64 हो जाएगी

विज्ञापन
रतनमणी डोभाल
हरिद्वार।
2021 के कुंभ से पहले कुंभनगरी में सात नए पुल बनेंगे। इनमें चार नए पुल लोनिवि ने प्रस्तावित किए हैं, जबकि तीन पुलों का विस्तार सिंचाई विभाग की ओर से प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही शहर में गंगानहर पर पुलों की संख्या बढ़कर 64 हो जाएगी। नए पुलों के निर्माण के बाद हरिद्वार सबसे अधिक पुलों वाले शहरों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर आ जाएगा। पहले स्थान पर गुजरात का सूरत शहर है, जहां पुलों की संख्या 98 है।
वर्तमान में कुंभनगरी में रानीपुर झाल से दूधाधारी चौक तक 57 पुल हैं। कुंभ 2021 की योजना में चार नए स्थायी पुल प्रस्तावित किए गए हैं। इन्हें मिलाकर कुंभनगरी में पुलों की संख्या 64 हो जाएगी। इनमें लोनिवि प्रांतीय खंड हरिद्वार ने डबललेन के चार नए स्थायी पुलों का प्रपोजल अपने विभागाध्यक्ष को भेजा है। जिनकी निर्माण लागत 21 करोड़ रुपये आंकी गई है। जबकि सिंचाई विभाग की कार्यशाला डिवीजन रुड़की ने हरकी पैड़ी मालवीय द्वीप में अर्द्धकुंभ 2016 में बने लोहे के तीन पुलों को शौल क्षेत्र तक विस्तार करने के लिए 34 करोड़ रुपये का प्रपोजल स्वीकृति के लिए भेजा है। सिंचाई कार्यशाला डिवीजन ने मालवीय द्वीप पर जो लोहे के तीन पुल बना रखे हैं उन्हें कुंभ के समय शौल क्षेत्र से जोड़ने के लिए स्कैप चैनल की धारा में भराव कराकर कच्चे रपटे बनाए जाते हैं। अब उनके स्थान पर पक्के स्थायी लोहे के तीन नए पुल बनाने की योजना है, ताकि हरकी पैड़ी पर बने पुलों का उपयोग कांवड़ मेला के साथ ही अन्य स्नान पर्वों पर भी किया जा सके। इससे प्रशासन को भी श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


कुंभ योजना में मायापुर स्कैप चैनल पर डबल लेन के चार नए पुलों का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए विभागाध्यक्ष को भेजा गया है। कांवड़ मेले की जरूरतों को देखते हुए भी स्थायी पुल बनाने की योजना है। ञ एसके गर्ग, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं लोनिवि की ओर से प्रस्तावित पुल
पहला पुल- मायापुर- दक्षद्वीप- बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए
दूसरा पुल - बैरागी कैंप पार्किंग को कनखल से जोड़ने के लिए
तीसरा पुल- मायापुर स्कैप चैनल पर विश्व कल्याण आश्रम तक
चौथा पुल- मातृ सदन के समीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed