फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम की संपतियों को खुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे: ब्रह्मचारी

नगर निगम की संपतियों को खुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे: ब्रह्मचारी

Wed, 21 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की संपतियों को खुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे: ब्रह्मचारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी ने ऐलान किया है कि नगर निगम की संपत्तियों को खुुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे। नगर निगम की करोड़ों की संपत्तियों को एचआरडीए को बेचने के निर्णय के संबंध में बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा नगर निगम की संपत्तियों को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी।

कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियां केवल जमीन का टुकड़ा व ईंटों की दीवारें भर नहीं है। इसमें धर्मनगरी की ऐतिहासिक धरोहर छिपी हुई हैं। इसलिए हरहाल में शहर की धरोहर की रक्षा की जाएगी। उन्होंने शहरी विकास मंत्री तथा मेयर पर नगर निगम को बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की बेशकीमती संपत्तियों को बेचने के प्रस्तावों पर कभी नगर निगम बोर्ड तक में चर्चा नहीं हुई है। भाजपा के कई पूर्व तथा वर्तमान पार्षदों ने इस विषय में बात की और नगर निगम को बचाने के लिए कुछ करने का अनुुरोध किया है। ब्रह्मचारी ने दावा किया कि समय आने पर भाजपा के पूर्व सभासद तथा वर्तमान पार्षद खुलकर सामने भी आ जाएंगे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार ने इस पर हैरानी जाहिर की और कहा कि नीति संबंधी विषयों को बोर्ड में लाए बिना इस प्रकार का घातक निर्णय कैसे लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पार्षद इस मुद्दे पर चुप बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed