{"_id":"5a7c893a4f1c1b4f588b779e","slug":"41518111034-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...संघ हिंदुत्व बढ़ाने के साथ देश के विकास में सहायक: कृष्ण गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...संघ हिंदुत्व बढ़ाने के साथ देश के विकास में सहायक: कृष्ण गोपाल
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आर्यनगर चौक पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नव निर्मित कार्यालय का लोकार्पण मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। मुख्यमंत्री ने संघ को भारत का विचार और मिट्टी से निकली सुगंध बताया।
बृहस्पतिवार को संघ के कार्यालय के लोर्कापण के समय हवन किया। हवन में मुख्य यजमान दलित दंपति उत्तम कुमार एवं उनकी पत्नी अर्चना रहीं। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि संघ हिंदुत्व को बढ़ाने के साथ-साथ देश के विकास कार्यों को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया संघ की विचारधारा से जोड़ने को काम करें। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संघ के कार्यालय खुलने से देश को आगे बढ़ाने की विचारधारा मजबूत होगी। कहा कि संघ देेश को संस्कार दे रहा है। उन्होंने कहा कि कई देशों में संघ काम कर रहा है। इनसे पहले श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि देश में संघ के बढ़ने से हिंदुत्व को बढ़ावा मिल रहा है। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत स्वामी देवानंद सरस्वती, विहिप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश, जिला संघ चालक रोहिताश्व चौहान ने भी विचार रखे। संचालन जिला कार्यवाह अंकित सैनी ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, आदेश चौहान, मेयर मनोज गर्ग, डा. विजयपाल, देशराज शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख अजय शर्मा, अनिल वर्मा, नगर संपर्क प्रमुख अमित शर्मा, नगर कार्यवाह गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, मृदुल कौशिक, नवनीत परमार, बलदेव रावत, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल गुप्ता, करुणेश, रामप्रकाश सिंह, आशु चौधरी आदि शामिल हुए।