फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   40 days of evening screaming

आज शाम से 40 दिनों का चिल्ला

Wed, 30 Dec 2015 12:25 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। बुधवार शाम से हाड़ कंपा देने वाला 40 दिनों को चिल्ला लग जाएगा। चिल्ले का समापन आठ फरवरी को हो रहा है। इस बीच कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

विज्ञापन

ऋतु चक्र एवं रोहिणीवास गणित के अनुसार 40 दिनों के चिल्ले का ठंड से सीधा रिश्ता है। सूर्य जब मार्गशीर्ष मास में धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब उनका ताप दिनोंदिन घटता जाता है। धनु राशि में सूर्य के 15 दिन बीते के बाद ठंड बढ़ाने वाला चिल्ला लगता है। 14 जनवरी को धनु राशि के शेष 15 दिन पूरे हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धनु के 15 और मकर के 25 दिन मिलाकर 40 दिनों को चिल्ला बनता है। सूर्य का मकर राशि प्रवेश 14 जनवरी को होगा। बुधवार शाम तिथि परिवर्तन के साथ चिल्ला शुरू हो जाएगा। तिथि परिवर्तन सायं 4.38 बजे मघा नक्षत्र में हो रहा है। चिल्ला प्रारंभ होने से पहले ही शीतकाल अपना रंग दिखा चुका है। ज्योतिष ने ठंड के मौसम को शरद, हेमंत एंव शिशिर ऋतुओं में बांटा है। इन तीनों शीत ऋतुओं में हेमंत के दिन सबसे ठंडे दिन हैं। यह दिन चिल्ले में बीत जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed