फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

डाकपत्थर-विकासनगर मोटर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गणेश मंदिर के पास ढलान पर एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही यूटीलिटी से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरा, जबकि बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में लोग उसे प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार विनय पुत्र बृजलाल निवासी मुज्जफनगर डाकपत्थर की ओर से विकासनगर जा रहा था। ढलान के पास गति तेज होने के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सामने से आ रही यूटीलिटी से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विनय बहुत तेज गति में था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यूटीलिटी को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed