फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   फीस बढ़ोतरी के विरोध में भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

फीस बढ़ोतरी के विरोध में भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 27 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी के विरोध में भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
हरिद्वार।
विज्ञापन

भेल सीएफएफपी एवं हीप की समस्त ट्रेड यूनियनों और केंद्रीय विद्यालय के समस्त अभिभावकों ने संयुक्त रूप से केंद्रीय विद्यालय और ईएमबी में की फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में हीप मेन गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक रामयश सिंह और संचालन करण सिंह नायक ने किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजवीर सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधिका ने यूनियनों के विरोध के बाद भी केंद्रीय विद्यालय में 500 रुपये और ईएमबी में 250 रुपये की अप्रत्याशित फीस वृद्धि कर दी है। इन विद्यालयों में भेल प्रबंधन की राजनीति के कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भेल प्रबंधन इन विद्यालयों को बंद करके निजी हाथों में सौंपकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने की मंशा पाल रहा है। यदि भेल प्रबंधन तत्काल फीस बढ़ोत्तरी का निर्णय वापस नहीं लिया तो समस्त ट्रेड यूनियन और अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी भेल प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में मंजूर अली, वीपी ओझा, प्रेम चंद्र सिमरा, विकास सिंह, रवि कश्यप, अर्जुन सिंह, राम कुमार, सौरभ त्यागी, अश्वनी चौहान, पान सिंह, अमित गोगना, सुभाष पुरोहित, संदीप चौधरी, अब्सास, संदीप सांगवान, अरविंद कुमार, कुंवर पाल सिंह, कैलाश धाकड़, राम आशीष विश्वकर्मा, अशोक चौधरी, नीशू कुमार, राज किशोर, नागेश पटेल, अरविंद, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, राकेश मालवीय, वीरेद्र सिंह भदौरिया, बलवीर, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed