{"_id":"5adb6d9b4f1c1b360b8b5c8d","slug":"31524329883-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में नगर निगम धरना स्थल से देवपुरा चौक तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उधर, नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। मोर्चा के नेताओं में इस बात को लेकर आक्रोश है कि समस्याओं का निराकरण के बजाए अधिकारी वार्ता तक करने को तैयार नहीं है।
श्रमिक नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की वर्दी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट पेंशन, 140 संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, 46 सफाई कर्मचारियों को बहाल करने, कर्मचारियों को आवंटित आवास का मालिकाना हक देने और मृतक आश्रित के पद को यथावत रखने की मांगों पर अधिकारी बात तक नहीं कर रहे हैं। वरिष्ठ श्रमिक नेता सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि शहरी विकास सचिव से समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। सभा को राजेंद्र श्रमिक, सुनील राजौर, मुकेश, आत्माराम बैनीवाल, ममता, मुनेश कुमार, जुगनू कांगड़ा, सलेकचंद, अशोक छाछर, प्रवीण, नीरज, अशोक, संजय, लक्ष्मीचंद, कुसुमपाल, निर्देश, प्रमोद, कुलदीप, राजेंद्र बागड़ी, दीपक, गोपाल, अनुराग, बंटी, प्रदीप चुटैला, स्वामी, काका, राजू, संजय व मामचंद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन