फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   301 new cases of corona found in Haridwar

जनपद में मिले कोरोना के 301 नए केस

Sun, 30 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
301 new cases of corona found in Haridwar
जनपद में कोरोना संक्रमण के 301 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, चार सौ से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं। किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में शनिवार को फिर से उछाल आया है। शुक्रवार को कोरोना के मरीजों की संख्या जनपदभर में 190 से 423 पहुंच गई थी। इनमें धर्मनगरी हरिद्वार में भी 95 कोरोना के केस सामने आए हैं। रुड़की में 69 मरीज आए हैं। बहादराबाद क्षेत्र में भी 75 केस कोरोना के पाए गए हैं। नारसन ब्लॉक क्षेत्र में 7 और लक्सर में 9 केस सामने आए हैं। भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र में भी 2 केस सामने आए हैं। खानपुर में कोई मरीज नहीं मिला है। बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले पॉजिटिव की संख्या भी 44 है।

सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 15 मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 17 मरीज हैं। कोविड केयर सेंटरों में 4 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1321 मरीज रह रहे हैं। जिले में फिलहाल 1357 एक्टिव केस हैं। जनपद में कुल मरीजों की संख्या 62195 हो गई है। अभी कुल 5740 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है। जनपद भर में 7543 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जनपद में एक्टिव कंटेनमेंट जोन एक रह गया है। जनपद में 417 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed