फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   3 million tax paid by Brhmswrup

ब्रह्मस्वरूप ने जमा कराया 33 लाख टैक्स

Tue, 24 Jan 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 24 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस का टिकट ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को मिलने से नगर निगम को फायदा हुआ है। नगर निगम से नो ड्यूज प्रमाणपत्र लेने के लिए उन्हें 33 लाख रुपये का भवन कर जमा कराना पड़ा है।


ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी श्री जयराम आश्रम की संपत्तियों के पीठाधीश्वर अध्यक्ष हैं। भीमगोड़ा में दो और एक खड़खड़ी में एक आश्रम है। जबकि चौथा आश्रम गंगा स्वरूप भूपतवाला में हाईवे पर है। इन चारों आश्रमों को भवन कर उन्हें एक साथ जमा कराना पड़ा है। नगर निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला ने दो दिन में संपत्तियों की पैमाइश कर भवन कर निर्धारित किया है। जिसे उन्होंने जमा करा दिया है। भवन कर जमा नहीं होने के कारण उन्हें नगर निगम से एनओसी नहीं मिल पा रही थी इसलिए उन्हें भवनों की पैमाइश कराकर निर्धारित टैक्स जमा कर एनओसी लेने का रास्ता साफ किया है। भवन कर के रूप में एक साथ 33 लाख रुपये जमा होना नगर निगम का नया रिकार्ड है। इससे धार्मिक संपत्तियों पर भवन कर नहीं लगाने की अटकलें भी समाप्त हो गई हैं। एक साथ इतनी रकम आने से नगर निगम के संविदा कर्मचारियों को एक महीने का वेतन मिल सकता है। इससे पूर्व नकद 19 हजार रुपये का टैक्स जमा कर सतपाल ब्रह्मचारी ने भी नगर निगम से नो ड्यूज प्रमाणपत्र हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed