{"_id":"56f037984f1c1b3b16f14d38","slug":"28-is-marred-by-the-first-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 से पहले माहौल बिगाड़ सकती है भाजपा: किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 से पहले माहौल बिगाड़ सकती है भाजपा: किशोर
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा पर बरसे किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आशंका जताई कि भारतीय जनता पार्टी 28 मार्च को विधानसभा में सरकार द्वारा बहुमत सिद्घ करने से पहले राज्य में कोई ऐसी हरकत कर सकती है जिससे माहौल खराब हो। भारतीय जनता पार्टी पर उत्तराखंड की राजनीति को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
सोमवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक अस्थिरता लाने का जो प्रयास किया है उसके लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कृषि मंत्री पद से बर्खास्त किए गए डा. हरक सिंह रावत पर कांग्रेस को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने इन्हें सबकुछ दिया लेकिन उन्होंने कांग्रेस के प्रति वफादारी नहीं की। उन्होंने विजय बहुगुणा पर अपने पिता हेमवती नंदन बहुगुणा के आदर्शों के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। पूर्ण बहुमत में होने का दावा करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि सरकार को किसी भी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाने को लेकर भी बीजेपी के नेताओं पर कटाक्ष किया। कहा कि भाजपा ने उस समय राज्य के विकास को प्रभावित किया है। जब सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों में जीजान से जुटी थी।
विज्ञापन