फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   22 vehicles of devotees were returned from the border

सीमा पर पुलिस का पहरा, स्नान के लिए आने वाले लौटाए

Thu, 13 Jan 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
22 vehicles of devotees were returned from the border
मकर सक्रांति स्नान पर प्रतिबंधित होने पर श्रद्धालुओं को वापस करते जवान । - फोटो : HARIDWAR
मकर संक्रांति स्नान प्रतिबंधित करने के बाद जिले की सीमाओं पर बृहस्पतिवार से पुलिस ने पहरा कड़ा कर दिया। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को लौटा दिया गया। जबकि हरिद्वार और देहरादून के लिए आने वाले लोगों वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाणपत्र या 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद प्रवेश दिया। 440 लोगोें की एंटीजन जांच की गई। इसमें से पांच यात्री संक्रमित मिलने, जिन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व के चलते चिड़ियापुर और लाहड़पुर की सीमा पर बृहस्पतिवार सुबह से चेकिंग सख्त कर दी गई। सीमा पर पिछले कई दिनों से जांच हो रही है। चिड़ियापुर से छोटे वाहन कम निकलते हैं, जबकि लाहड़पुर से छोटे और बड़े वाहन वाहनों की आवाजाही होती है। चिड़ियापुर बॉर्डर पर मेडिकल टीम लीडर मंजूर अहमद ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को वापस कर दिया। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान का कहना है कि मकर संक्रांति स्नान में हरिद्वार जाने वाले वाहनों को सख्ती से वापस किया गया। चिड़ियापुर में सात और लाहड़पुर में 15 वाहनों को वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed