फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   22 families affected by fire in camps of Van Gurjars, 104 animals burnt

Haridwar News: वन गुर्जरों के डेरों में आग से 22 परिवार प्रभावित, 104 पशु जले

Thu, 13 Jun 2024 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
22 families affected by fire in camps of Van Gurjars, 104 animals burnt
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में वन गुर्जरों के डेरों में आग लगने से 80 से 100 बकरियां और तीन गाय, एक भैंस जल गई। आग से 80 झोपड़ियां जलने के कारण 22 परिवार प्रभावित हो गए। तीन घंटे में आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन विभाग की तरफ से एहतियातन मौके पर पांच फायर यूनिट मौके पर ही तैनात कर दी गई हैं। प्रभावित परिवारों के लिए प्रशासन की तरफ से ही व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर पीली नदी किनारे बसे ग्राम दासोवाला में वन गुर्जरों के डेरों में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने के बाद आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आ गई थी। रात तक अग्निशमन विभाग की टीमों ने पुलिस की मौजूदगी में आग को बुझाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका, इसके लिए रात तक आग को बुझाते रहे। अग्निशमन विभाग के आंकड़े के अनुसार, आग से 75-80 झोपड़ियां जलने से 22 परिवार प्रभावित हुए हैं। 80 से 100 बकरियां, तीन गाय, एक भैंस भी आग से जल गई। इसके अलावा डेरों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पशुओं के साथ ही सामान जलने से भारी नुकसान हुआ है, जिससे परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया। वह खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों के अलावा सीएफओ अभिनव ने भी रात में मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि एहतियातन पांच फायर यूनिट मौके पर ही तैनात की गई हैं। एक रुड़की, एक लक्सर से भी यूनिट बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed