{"_id":"5b8196d442c79246424d6846","slug":"21535219412-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनका टैक्स जमा है उनको ब्याज लगाकर भेजे जा रहे हैं बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनका टैक्स जमा है उनको ब्याज लगाकर भेजे जा रहे हैं बिल
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। कहने के लिए नगर निगम का कर एवं राजस्व विभाग कंप्यूटरीकृत हो गया है। बावजूद इसके कंप्यूटर उन लोगों पर भी बकाया दिखा रहा है, जिनके हाउस टैक्स जमा है। ब्याज लगाकर बिल भेजने का करदाता विरोध कर रहे हैं। वहीं नगर निगम के राजस्वकर्मियों का कहना है कि अभी पैसा जमा कर दो, गलत होने पर अगले बिल में एडजस्ट हो जाएगा। बहाना ये कि बिल तो कंप्यूटर निकाल रहा है वे क्या कर सकते हैं।
भाजपा नेता एवं निर्वतमान पार्षद रवि धींगड़ा से जब लोगों ने इसकी शिकायत की तो उन्होंने बताया कि उनका बिल भी ब्याज सहित आया है, जबकि वह टैक्स जमा करा चुके हैं। ज्वालापुर व्यापार मंडल के शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि श्रीराम नगर में लगभग सभी का हाउस टैक्स जमा होने के बावजूद ब्याज के साथ बकाया बिल दिया गया है। श्रीराम नगर ज्वालापुुर निवासी सरोज तनेजा ने बताया कि बकायेदार दर्शाते हुए दो साल का 69 रुपये का ब्याज लगाकर 1219 रुपये का बिल दिया गया है। जबकि उनके पास टैक्स जमा करने की नगर निगम की रसीद है। नगर निगम कर्मचारी इसके बाद भी बिल संशोधित नहीं कर रहे हैं। शहर व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि उन्होंने कर एवं राजस्व अधीक्षक को कई बार फोन किया पर उन्होंने उठाया नहीं। इसके बाद नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा को फोन किया तो उन्हें देहरादून में होना बताते हुए सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार से बात करने के लिए कहा, उन्हें फोन किया तो उन्होंने सोमवार को आने के लिए कहकर टाल दिया।