फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत

कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत

Mon, 21 May 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत

विज्ञापन
हरिद्वार।
कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने, कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता तय होने पर कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार बनने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए न्यायपालिका की सराहना की।
कांग्रेस नेता मनोज जैन के आवास पर रविवार को एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में सरकार बनने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि मनमाना रवैया अपना रही भाजपा की उलटी गिनती कर्नाटक से शुरू हो गई है। अब देश में कांग्रेस तथा समान विचारधारा वाले दलों की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ है क्योंकि भाजपा की असलियत जनता अब पहचान चुकी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। मनोज जैन न
विज्ञापन

कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल तथा यशवंत सैनी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदियुरप्पा के त्यागपत्र देने से साफ हो गया है कि भाजपा के पास आवश्यक बहुमत नहीं था। भाजपा जोड़-तोड़ से सरकार बनाना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने उसके मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए। ब्लॉक अध्यक्ष तरूण नैय्यर ने कहा कि कर्नाटक में हुए घटनाक्रम से भाजपा का असली सत्तालोलुप चेहरा पूरे देश के सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूनम भगत, विमला पांडे, ओपी चौहान, विकास चौधरी, जगत सिंह रावत, बीना कपूर , नीलम धीमान, सुभद्रा आर्य, कैलाश प्रधान, शाहनवाज, तासीन अंसारी, ठाकुर रतन सिंह, नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा, नितिन पेवल, बलजीत सिंह, पायल जैन, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, सुनील सेठी, अशरफ अब्बासी, सौरभ, शुभम अग्रवाल, सुनीता सिंह, अशोक उपाध्याय, बीएस तेजियान संदीप गौड़, रामविशाल देव, प्रदीप पंत, नरेश सेमवाल, लव गुप्ता, भूपेंद कुमार, शिवकुमार कश्यप, अरविंद चंचल, निखिल शर्मा, जाकिर, नितिन तेश्वर और सुमित भाटिया आदि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

--------------------
भाजपा की असलियत की खुली पोल
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को कर्नाटक में मिली करारी हार को लोकतंत्र की जीत बताया। रानीपुर मोड़ के पास स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में वरिष्ठ नेता विभाष मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में सरकार बनाई, लेकिन कर्नाटक में न्यायपालिका के हस्तक्षेप के कारण जिस तरह से लोकतंत्र की जीत हुई वह सराहनीय है। भाजपा के पतन का दौर कर्नाटक से शुरू हो गया है। इस दौरान वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से मनमाना रवैया अपनाकर लोकतंत्र की हत्या की अब कर्नाटक से राज्य में नया दौर शुरू होगा। इस दौरान अनिल चौधरी, संजय शर्मा, अभिषेक दुबे, शहजाद, अखिलेश, आदि ने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed