फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ....मौत के छू कर निकलने पर चेहरों की उड़ी हवाईयां

....मौत के छू कर निकलने पर चेहरों की उड़ी हवाईयां

Sat, 21 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
....मौत के छू कर निकलने पर चेहरों की उड़ी हवाईयां

विज्ञापन
सोमपाल सिंह
श्यामपुर।
आग का गोला बनी रोडवेज बस में फंसे रह गए 45 यात्रियों के चेहरों की हवाइयां उड़ गई। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर वे आपस में ढांढस बंधाते रहे। बस से कई फीट ऊंची लपटें उठने से राहगीरों की सांसें भी थमी सी रही। एहतियात के तौर पर पुलिस ने बस में लगी आग बुझने तक हाईवे से एक भी वाहन नहीं गुजरने दिया।
बस की चपेट में आई मोटरसाइकिल करीब पचास मीटर तक घिसटती चली गई। इससे उठी चिनगारी से बस के अगले हिस्से ने आग पकड़ ली। आग लगने पर यात्रियों ने बाहर निकालना शुरू किया तो बस के भीतर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। कुछ यात्रियों ने जैसे-तैसे हालात संभाले। कुछ यात्री तो बस की खिड़कियों से नीचे उतरे। बस से उतरने के बाद सड़क किनारे यात्रियों ने जब बस को धू-धू कर जलते देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो। सब के सब खुद को किस्मतवाला बताकर एक- दूसरे का हौसला बढ़ाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हर किसी के मुंह से यही निकल रहा था कि जान बची लाखों पाए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पगदीप मिश्रा ने बताया कि कई यात्रियों को तो पुलिस ने काफी देर तक पास में ही बैठाकर रखा। हालात सामान्य होने पर उन्हें दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल वाहन पहुंचने में लगा वक्त
हरिद्वार। शहर से काफी दूरी होने से दमकल वाहन को पहुंचने में समय लग गया। तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। हालांकि दमकल महकमे ने शेष बची आगे को चंद मिनट में बुझा लिया।


ऋषिकेश के निवासी थे डिप्टी रेंजर
हरिद्वार। वर्ष 2014 से चिड़ियापुर रेंज में तैनात रहे डिप्टी रेंजर देवेंद्र प्रसाद भट्ट मूल रूप से देहरादून जिले के आईडीपीएल बीस बीघा ऋषिकेश के रहने वाले थे। उनकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। अब तक उनकी कोई संतान नहीं थी। हादसे में डिप्टी रेंजर की मौत से वन महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभागीय वनाधिकारी आकाश वर्मा, एसडीओ पीएस शर्मा, चिड़ियापुर रेंज के रेंजर केसी भंडारी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों के अलावा वनकर्मियों का जमावड़ा भी जिला अस्पताल कैंपस में लग गया था।



चालक परिचालक फरार
हरिद्वार। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक के साथ- साथ परिचालक भी फरार हो गया। वे कब फरार हुए इसका यात्रियों को भी पता नहीं चल सका। यात्री भी उन्हें ढूंढते रह गए। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि जली हुई बस कब्जे में ले ली गई है। चालक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed