{"_id":"5a7895ac4f1c1b8f268b85e4","slug":"21517852076-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभाग लगा रहे विद्युत विभाग को लाखों का चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभाग लगा रहे विद्युत विभाग को लाखों का चुना
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सरकारी विभाग नोटिस जारी होने के बाद भी बिजली बिल के बकाया भुगतान को लेकर संजीदा नहीं हैं। ऐसे में अब ऊर्जा निगम देनदार विभागों के खिलाफ राजस्व वसूली की कार्रवाई अमल में लाने पर विचार कर रही है। हालांकि कुछ विभागों ने बजट मिलते ही जल्द ही भुगतान का भरोसा दिलाया है।
हरिद्वार में कई सरकारी विभाग तमाम कोशिशों के बावजूद ऊर्जा निगम के बकाया का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऊर्जा निगम के आंकड़ों पर नजर डालें सरकारी विभागों पर करीब 55 लाख रुपये बकाया है। इनमें अकेले मेला अस्पताल व जिला अस्पताल पर ही लगभग 28 लाख रुपये का बकाया हैं। आलम ये हैं कि बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता बीएस पंचार का कहना है कि विभागों ने बिलों का भुगतान नहीं किया जो उन पर राजस्व वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले महीने से ऊर्जा निगम लगातार शहर में बिजली भुगतान को लेकर अभियान चलाए हुए है। कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई तक की जा रही है। लबकि ऊर्जा निगम सरकारी विभागों से लाखों की देनदारी के बावजूद केवल नोटिस थमाने तक सीमित है। बकायदारों में स्वास्थ्य विभाग, राजाजी राष्ट्रीय पार्क, लोनिवि, इंटर कालेज, फायर सर्विस, बेसिक शिक्षा विभाग प्रमुख हैं।
विज्ञापन
किस विभाग पर कितना है बकाया
मेला अस्पताल सीएमओ - 1826585 रुपये
जिला अस्पताल - 1054485 रुपये
मेडिकल आफिसर एचएम अस्पताल क्वार्टर - 346500
मेडिकल आफिसर - 285834 रुपये
अधीक्षक एचएम अस्पताल - 152263 रुपये
सीएमओ एचएमजी अस्पताल - 118253 रुपये
अधीक्षक सिविल अस्पताल - 85041 रुपये
सीएमओ ऋएचएमजी - 15397
चैनराय जनाना अस्पताल - 5372
एसएसपी फायर सर्विस - 46261
समाज कल्याण अधिकारी ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज - 327080
राजाजी राष्ट्रीय पार्क वन बिल्केश्वर कालोनी - 439284
राजाजी राष्ट्रीय पार्क - 242780 रुपये
सुपरिटेंडेंट आफ वर्कस लोनिवि - 223761 रुपये
सीनियर इंजिनियर लोनिवि - 32150 रुपये
प्रधानाचार्य बीबी इंटर कालेज - 180888 रुपये
मेला आफिस शिक्षा विभाग - 57286 रुपये
प्रधानाचार्य विद्यालय ग्राम सेवक छात्रावास - 44451 रुपये
प्रधानाचार्य बीबी म्यु. इंटर कालेज - 18885 रुपये
एजुकेशन अधीक्षक बेसिक शिक्षा - 4750 रुपये