{"_id":"5b200ba14f1c1bab6e8b789f","slug":"201528826785-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन: राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन: राजभर
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादराबाद। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने कहा कि देश के विकास के लिए भाजपा का सत्ता से बाहर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए बसपा किसी भी दल से गठबंधन कर सकती है।
रामअचल राजभर मंगलवार को शिवालिकनगर स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय पर अपने स्वागत में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार हरिद्वार आने पर नारसन से लेकर शिवालिकनगर तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। रामअचल राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में वर्ष 2022 में बहुजन समाज पार्टी अपनी सरकार बनाएगी यदि बसपा की सरकार नही भी बनी तो उसके समर्थन के बिना कोई सरकार नहीं बना सकेगा।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन से उत्तर प्रदेश में भाजपा की करारी हार हुई है। उन्होंने भाजपा पर अभी भी राम मंदिर के मुद्दे पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाना नहीं है केवल लोगों को बरगलाकर आपस में लड़ाना ही भाजपा का उद्देश्य है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि राज्य में पार्टी को हर बूथ तक मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर शम्सद्दीन, राईन, नरेश गौतम, चौधरी चरण सिंह, सतीश कुमार, नत्थू सिंह, सीपी सिंह, भृगु राशन राव, सूरजमल, प्रदीप चौधरी, सुभाष चौधरी, रविंद्र पनियाला, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी, हरिदास, जयंत चौहान, अनूप सिंह, मुल्कीराज आदि मौजूद थे।