फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   .पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 27 वां शहादत दिवस

.पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 27 वां शहादत दिवस

Mon, 21 May 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
.पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 27 वां शहादत दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वी पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने राजीव गांधी को आधुनिक सूचना क्रांति का जनक बताते हुए युवाओं को स्वावलंबी बनाने की आधारशिला रखने वाला महापुरुष बताया।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने सुभाषघाट स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने ही 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाया साथ ही महिलाओं का आरक्षण 30 प्रतिशत की घोषणा की। प्रदेश महासचिव ओपी चौहान, महिला अध्यक्ष विमला पांडे, यशवंत सैनी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, मनोज जैन, तरुण नैयर, सुनील सेठी आदि ने कहा कि देश के विकास की नींव रखने वाले राजीव गांधी थे। इस मौके पर धर्मपाल ठेकेदार, सत्यनारायण शर्मा, सुरेंद्र विश्वास, शुभम अग्रवाल, शुभम मैंदोला, सचिन अग्रवाल, वीना कपूर, तहसीन अंसारी, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप पंत, त्रिपाल शर्मा, जगदीप असवाल, जगत सिंह रावत, शाहनवाज सिद्दकी, जयशंकर श्रीवास्तव, लक्ष्मी प्रसाद, वीपी चौहान, अशरफ अब्बासी, अनिल शर्मा, अनिल भास्कर, नितिन यादव, तेजपाल सिंह, रोशनलाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में प्रदेश संगठक राजेश रस्तोगी, सत्यनारायण शर्मा, मंजू रानी, नीलम शर्मा, बबीता राठौर, रोशनी, अमित राजपूत आदि ने विचार रखे। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतीराज की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास किए। इस मौके पर सेवादल के महानगर मुख्य संगठक नितिन कौशिक, नकुल माहेश्वरी, मीरा देवी, मदन गोपाल, अनिल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि उनके प्रयास से आज भी देश सूचना क्रांति में अग्रणी बना हुआ है। अरविंद गुर्जर, शमीम भट्टी ने कहा कि वे युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। इस मौके पर यशपाल ठाकुर, यशपाल सोलंकी, कृर्बान अली, इरफान अब्बासी, सुलतान खान, राव मुर्तजा, नदीम भट्टी, तनवीर अली, सोनू, प्रमोद, अरबाज अली, फुरकान अली आदि शामिल हुए।

प्रेमनगर आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जेपी पांडे, आरएस मनराल, मीरा रतूड़ी, सावित्री नेगी, मनोज गोस्वामी, रश्मि चमोली, विजय भंडारी, महेश गौड़, रामदेव मौर्य, रामदत्त नैनवाल आदि ने राजीव गांधी को युगदृष्टा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed