{"_id":"5adb6bbf4f1c1b61098b5b03","slug":"201524329407-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय में बनेगा कुतों की नसबंदी का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय में बनेगा कुतों की नसबंदी का अस्पताल
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी को निकट भविष्य में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम केेंद्र की वित्त पोषित योजना में ग्राम सराय ज्वालापुर में कुत्तों की नसबंदी का एक अस्पताल तथा केयर सेंटर का निर्माण कराने का जा रहा है। इसके लिए पांच हजार वर्गमीटर भूमि आरक्षित की गई है। जिसमें से 3200 वर्गमीटर प्रशासनिक भवन, आपरेशन थियेटर, कुत्तों की देखभाल करने वाले केयर टेकर के लिए आवास बनाया जाना है। सिविल वर्क का यह काम लगभग 84 लाख रुपये का है।
नगर निगम ने लगभग ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए टेंडर कराए हैं। सराय में एक करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से कुत्तों की नसबंदी का अस्पताल के अलावा नगर निगम की प्रबंधकीय व्यवस्था के तीन इंटर कालेज की रंगाई-पुताई, टाइल्स तथा मरम्मत करने के साथ ही भारतमातापुरम भूपतवाला में अमृत योजना में पार्क का सुंदरीकरण का काम शामिल है। नगर निगम के जिन तीन कालेजों की शक्ल बदलने वाली है उनमें पन्नालाल भल्ला म्युनिस्पिल इंटर कालेज, आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कालेज और ज्वालापुर म्युनिस्पिल इंटर कालेज शामिल है। इन कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण दे रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष तथा नगर आयुक्त का दायित्व एक ही अधिकारी के पास होने से यह संभव हो पाया है। भारतमातापुरम में पार्क सुंदरीकरण तथा अन्य विकास कार्य पर अमृत मिशन में 30 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। पार्क को बहुत सुंदर, आकर्षक बनाने का डिजायन तैयार किया गया है।