{"_id":"5a5a44334f1c1bf0408b4b16","slug":"201515865139-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम - सीएम साहब, यहां भी तो शौचालय तो बनवा दो 16-04-56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम - सीएम साहब, यहां भी तो शौचालय तो बनवा दो 16-04-56
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
यहां चंद्राचार्य चौक के कारोबारियों ने स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर शौचालय बनवाने के लिए अब सीथे पीएमओ को पत्र भेजकर गुहार लगाई है।
न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक समेत अन्य व्यापारियों ने बताया कि चौक पर कई साल पहले शौचालय बनवाया गया था, जिसका इस्तेमाल व्यापारियों के साथ ही अन्य लोग भी करते थे। सड़क चौड़ीकरण के दौरान शौचालय जमींदोज करने के बाद उसके स्थान पर नया शौचालय नहीं बनाया गया। व्यापारियों ने इस मामले में डीएम से लेकर सीएम तक गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। नगर निगम पीडब्ल्यूडी की सड़क पर शौचालय निर्माण से हाथ खड़े कर दिए। अब कारोबारियों ने पीएमओ को पत्र भेजकर शौचालय बनवाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक का कहना है कि शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया तो चंद्राचार्य चौक के सभी व्यापारी चक्का जाम करेंगे।
खुले में लघुशंका करने से जीना मुहाल
चौक और आसपास शौचालय न होने से व्यापारियों के साथ ही बाजार आने वाले शहरी खुले में ही लघुशंका कर रहे हैं। इससे पॉश इलाके में बदबू का आलम है। स्थिति यह है कि उधर से गुजरना मुश्किल हो जाता है। मात्र 20 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। बदबू के चलते पुलिसकर्मियों को भी ड्य़ूटी नकरना दूभर है।
विज्ञापन