फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हिंदी प्रतियोगिता में श्रेया और अंग्रेजी में ऐश्वर्य प्रथम

हिंदी प्रतियोगिता में श्रेया और अंग्रेजी में ऐश्वर्य प्रथम

Sun, 12 May 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हिंदी प्रतियोगिता में श्रेया और अंग्रेजी में ऐश्वर्य प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण मिशन मठ एवं सेवाश्रम कनखल के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद शिकागो उद्बोधन पर हिंदी-अंग्रेजी भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिशन के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज, स्वामी उमेश्वरानंद मंजूनाथ महाराज, स्वामी देवतानंद महाराज और स्वामी दया दीपानंद महाराज ने किया।
हिंदी प्रतियोगिता में डीपीएस रानीपुर की श्रेया कर्णवाल प्रथम स्थान, श्रीराम विद्या मंदिर के शिवम ग्वाड़ी और विजडम ग्लोबल स्कूल की कृति शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान व डीपीएस दौलतपुर के अक्षित राठौर तीसरे स्थान पर रहे। सेंटमैरी की प्रगति डंडरियाल, एंजिल्स एकेडमी की पलक सिंघल, अचीवर्स होम के अमन राठौर, स्कोलर्स एकेडमी के अभिनव सिंह और डीएवी की अक्षिता बहुगुणा को हिंदी भाषण में सांत्वना पुरस्कार मिला। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर की ऐश्वर्या बोहरा प्रथम स्थान पर, विजडम ग्लोबल स्कूल की समृद्धि सिंघल और सेंट मेरी स्कूल की वसुंधरा शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर व विजकिड स्कूल के पुलकित पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया। साथ ही माउंट लिटरा की आनंदिता, गायत्री विद्यापीठ की मानवी गर्ग, श्रीराम विद्या मंदिर की गरिमा डुंगरियाल, अचीवर्स होम की हिया व स्वामी विवेकानंद विद्या भारती की प्रगति को सांत्वना पुरस्कार मिला। क्विज प्रतियोगिता में विजकिड स्कूल ने प्रथम, डीएवी ने द्वितीय और डीपीएस रुड़की ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि श्रीराम विद्या मंदिर, गायत्री विद्यापीठ, विजडम ग्लोबल, डिवाइन लाइट तथा दून कैंब्रिज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानदं ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान
मिशन के सचिव स्वामी नित्यानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में सवा सौ साल पहले ऐतिहासिक उद्बोधन कर पूरे विश्व में भारत की सभ्यता और संस्कृति का मान बढ़ाया। संयोजक स्वामी डॉ. दया दीपानंद महाराज ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार रखे गए विजेता बच्चों को आगामी एक जून को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, लेखिका डॉ राधिका नागरथ और एसएमएसडी इंटर कॉलेज कनखल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने निर्णायक मंडल में शामिल रहे। इस अवसर पर डीपीएस दौलतपुर के प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल, डीपीएस दौलतपुर की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव, स्वामी निर्विकल्पानंद महाराज, संदीप राठी, प्रियंका शर्मा, विपिन नौटियाल, हर्ष सहदेव, कमल तथा सुखविंदर कौर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed