फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मुकदमा तो लिखा, अब विवेचना को लेकर पशोपेश में पुलिस

मुकदमा तो लिखा, अब विवेचना को लेकर पशोपेश में पुलिस

Sat, 23 Feb 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा तो लिखा, अब विवेचना को लेकर पशोपेश में पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में अपात्रों को ऋण देने के मामले दर्ज हुए मुकदमे की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी। यह निर्णय एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने लिया है।

मालूम हो कि वर्ष 2003-04 से 2011 के बीच में योजना के तहत कई लोगों को ऋण दिया गया था। सूचना के अधिकार में इस बात का खुलासा हुआ था कि अधिकारियों ने मानकों का उल्लंघन करके कई अपात्रों को करोड़ों रुपये का ऋण दे दिया। इस मामले में अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। 19 जनवरी को प्रथम अपर सिविल जल (एसडी) ने सिडकुल पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को सिडकुल पुलिस ने तत्कालीन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित कई अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अधिकारियों के अलावा ऋण लेने वाले राजनीतिक और रसूखदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी अधिकारियों में से कई इस समय सचिवालय में बड़े पदों पर तैनात हैं। ऐसे में पुलिस के लिए इसकी जांच करना मुश्किल हो रहा था। क्योंकि इन अधिकारियों तक पहुंचना सामान्य पुलिस के बस का नहीं। इसलिए पुलिस ने इसकी जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराने का निर्णय लिया। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। इस मामले की जांच थाने के बजाय राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी। जांच कौन करेंगे इस बारे में अभी आदेश नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed