{"_id":"5b35193f4f1c1b95598b696d","slug":"191530206527-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन बीट अधिकारी संघ की बैठक हंगामे के बाद रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन बीट अधिकारी संघ की बैठक हंगामे के बाद रद्द
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। धौलखंड रेंज में आयोजित वन बीट अधिकारी संघ और सहायक वन कर्मचारी संघ राजाजी टाइगर रिजर्व की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में अभद्रता करने पर दो वन आरक्षियों संगठन से निष्कासित कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को धौलखंड रेेंज के वनकर्मी नंद किशोर के करीब दो सप्ताह पहले अपहरण मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर दोनों संघों की बैठक आयोजित की गई। इसमें वन बीट अधिकारी संघ के वन आरक्षी दिगंबर सिंह धौलखंड रेंज और वन आरक्षी अमरपाल सिंह धौलखंड रेंज ने बैठक में लंबे समय से अपने स्थानांतरण नहीं होने पर हंगामा काटा। जिसके चलते संघ के पदाधिकारियों ने बैठक को रद्द करते हुए वन आरक्षी दिगंबर सिंह और अमरपाल सिंह का संघ से निष्कासित कर दिया। वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष हरपाल सिंह गुसाईं और महामंत्री अंबरीश ने इसकी पुष्टि की है। वन बीट अधिकारी संघ के पदाधिकारियों की ओर से इस संबंध में राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर सहित कईं अधिकारी को पत्र भी प्रेषित किए गए हैं। इस अवसर पर वन दरोगा राजवीर सिंह, केवलानंद तिवारी, रमेश कोठियाल, नरेंद्र सिंह, फरमान अली, आशीष गौड आदि मौजूद थे।
प्रविंद्र कुमार