{"_id":"5ab130734f1c1bc0758b694d","slug":"191521561715-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिद्वा के अव्नमोल को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिद्वा के अव्नमोल को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नन्हें बालक के जीवन के संघर्ष की कहानी को फिल्मी पर्दे पर उकेरने वाले हरिद्वार की युवा प्रतिभा अनमोल अरोड़ा की शार्ट फिल्म ‘बैलून’की ऋषिकेश में संपन्न हुए ऋषिकेश इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में भी सराहना हुई है। इसके साथ ही उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है।
हरिद्वार के छोटे से गांव जगजीतपुर से निकलकर मायानगरी मुंबई तक का सफर तय करने वाले युवक अनमोल अरोड़ा ने बैलून नाम से एक शार्ट फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में एक बालक के जीवन के संघर्ष का पर्दे पर उतारा गया था। दस मिनट की इस शार्ट फिल्म को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से मिआमी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल अमेरिका में नवाजा गया था। बाद में बर्लिन में हुए सनलाइट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट स्क्रीनप्ले, पुणे फेस्टिवल में बाल कलाकार को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। अब ऋषिकेश में हुए ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के डायरेक्टर अनमोल अरोड़ा को बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। फूटप्रिंट प्रोडक्शन कंपनी के कर्ताधर्ता अनमोल अरोड़ा एवं साजन चौधरी ने बताया कि कई संवेदनशील मुद्दों पर उनके प्रोजेक्ट पाइप लाइन में है, जल्द ही उन्हें भी पर्दे पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन