फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आत्म साधना ऐसी हो जो चटका दे चट्टान को: डॉ. पंड्या

आत्म साधना ऐसी हो जो चटका दे चट्टान को: डॉ. पंड्या

Tue, 20 Mar 2018 09:31 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
आत्म साधना ऐसी हो जो चटका दे चट्टान को: डॉ.  पंड्या

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में नवरात्र साधना के अवसर पर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या के निर्देश पर विशेष कक्षाएं शुरू हुई। कुलाधिपति डा. पंड्या ने कहा कि आत्म साधना ऐसी होनी चाहिए जिससे बड़ी से बड़ी चट्टान जैसी विपत्तियों का भी सामना किया जा सके। मन को शांत करने के लिए भी साधना बहुत ही उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में भरत के प्रसंग में मानव विकास के छह गुणों का वर्णन किया। कहा कि भरत की प्रथम संपत्ति है मन की शांति। अगर व्यक्ति का मन शांत है तो वह हर परिस्थिति पर जीत हासिल कर सकता है। मन की शांति मनुष्य की कामनाओं, इच्छाओं, वासनाओं, तृष्णाओं, लालसाओं पर विजय प्राप्त करने में सहायक है। शम हथियार की भांति है जो कामना रूपी शत्रु से लड़ता है। उन्होंने कहा कि शम आसानी से प्राप्त होने वाली भौतिक संपत्तियों की भांति नहीं है। जब व्यक्ति में शम अर्थात शांति का भाव होगा तभी उसकी बुद्धि भ्रमित न होकर सही मार्ग पर लगेगी।
विज्ञापन

डा. पंड्या ने कहा कि मनुष्य की कामनाएं कभी शांत नहीं होतीं। वह एक के बाद एक वस्तुओं पर अपना अधिकार जमा कर उन्हें एकत्रित करना चाहता है। भरत ऐसे पुरुष थे जिन पर कामनाओं ने अपना जाल बिछाया, परंतु उनमें शम का बल होने से सारी कामनाएं उनके आगे विफल हो गई। इस अवसर पर कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या, कुलसचिव संदीप कुमार सहित विभागाध्यक्ष, विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed