फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अड्डे को यथावत रखने को व्यापारियों ने प्रदेश सरकार की बुद्घि-शुद्घि को हवन

अड्डे को यथावत रखने को व्यापारियों ने प्रदेश सरकार की बुद्घि-शुद्घि को हवन

Mon, 12 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अड्डे को यथावत रखने को व्यापारियों ने प्रदेश सरकार की बुद्घि-शुद्घि को हवन
हरिद्वार। बस अड्डा शिफ्ट किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि को लेकर बस अड्डा परिसर में हवन यज्ञ किया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हवन में आहुति डालकर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना की। व्यापारियों के साथ-साथ उपस्थित तीर्थयात्रियों ने भी हवन में आहुति डालकर बस अड्डा स्थानांतरण न किए जाने का समर्थन दिया।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार बस अड्डा परिसर में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में राज्य सरकार की बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ किया। सुनील सेठी ने कहा कि बस अड्डे के स्थानांतरण को लेकर महानगर व्यापार मंडल तब तक संघर्ष जारी रखेगा जब तक की प्रदेश सरकार का लिखित बयान स्थानांतरण रोकने के लिए नहीं आता, क्योंकि हरिद्वार के मेयर मनोज गर्ग के बयान से व्यापारी हरिद्वार नगरवासी सहमत नहीं है । वो बार-बार अपने बयानों से पलटते रहते हैं। सभी व्यापारी एकजुट होकर मां गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं कि प्रदेश की जन विरोधी सरकार को सद्बुद्धि दे और वो हरिद्वार के नागरिकों, व्यापारियों तीर्थपुरोहितों एवं आने वाले तीर्थ श्रद्धालुओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस अनैतिक निर्णय को वापस लें। व्यापारियों ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार द्वारा आदेश वापिस नहीं लिया जाता तो महानगर व्यापार मंडल आगे भी उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैयर एवं अध्यक्ष तेजप्रकाश साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि बस अड्डा यहां के लोगों की जरूरत है । प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों से इस अनैतिक निर्णय को रोकने की मांग करते है। वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक शर्मा एवं महालक्ष्मी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील तलवार ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहाकि हरिद्वार जिले में चार अड्डे बनें परंतु हरिद्वार का बस अड्डा यहां से स्थानांतरित नहीं होने देगें क्योंकि वो यहां की जरूरत है।
विज्ञापन

बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने वालों में पंडित पवन शास्त्री के सानिध्य में मुख्य रूप से नाथीराम सैनी, जितेंद्र चौरसिया, प्रीतकमल, अरूण प्रकाश राघव, नवीन सैन, प्रदीप मान, दीपक राणा, आशीष पाराशर, नवदीप मान, भगवती प्रसाद, केतन सहगल, गोपाल प्रधान, रमेश अरोड़ा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राजेश सुखीजा, पंकज सुखीजा, हिमांशु बहुगुणा, अजय वाधवा, पंकज माटा, विनोद गिरि, राजीव पाराशर, जतिन सोढी, बिट्टू शास्त्री, सोनू सुखीजा, एसएन तिवारी, भूदेव प्रसाद शर्मा, राजेश सती, रमेश अरोड़ा, दीपक मेहता एवं कई व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़कर जताया विरोध
हरिद्वार। सपा कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल पर एकत्र होकर बस अड्डा शिफ्ट किए जाने के विरोध में मटकी फोड़कर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया ।
डा. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि बस अड्डे का स्थानांतरण जनता हित में नहीं है। हरिद्वार का कारोबारी बस अड्डे के शिफ्ट होने का लगातार विरोध कर रहा है। राज्य सरकार को बस अड्डे के शिफ्ट किए जाने के निर्णय को वापिस लेना चाहिए। वरना सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेंगे। लव दत्ता एवं श्रवण शंखधर ने कहा कि धर्मनगरी की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। सराय ग्राम में बस अड्डा शिफ्ट होना तर्कसंगत नहीं है क्योंकि बस अड्डे के निकट रेलवे स्टेशन है। उन्होंने कहा कि हरकी पौड़ी पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं ऐसे में सराय में बस अड्डे को स्थानान्तरित करना गरीब श्रद्धालुओं के लिए अन्याय के समान होगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर मनोज गर्ग को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विक्की कचौरिया, आशु चंचल, अन्नू चोटाला, कुनाल शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, उमेश कश्यप, आशु चंचल, विक्की, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे।


अवधूत मंडल में होगी व्यापारियों की पंचायत
हरिद्वार। व्यापार मंडल हरिद्वार के जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि बस अड्डे को लेकर व्यापारियों की एक पंचायत 15 मार्च को अवधूत मंडल में होगी। हरिद्वार के व्यापारियों को यह पंचायत एक खुला मंच प्रदान करेगी। पंचायत में बस अड्डे को लेकर जो निर्णय लिया जाएगा उसे राज्य सरकार को मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बस अड्डे को लेकर कुछ राजनीतिक लोग व्यापारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को लेकर भाजपा की सरकार हमेशा चिंतित रही है और उनके हित में निर्णय लेती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed