फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..तो क्या शंघाई में बनेगा नई भारत

..तो क्या शंघाई में बनेगा नई भारत

Wed, 13 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
..तो क्या शंघाई में बनेगा नई भारत

विज्ञापन
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठे वादों के साथ सत्ता में आई है। भाजपा ने नए भारत के निर्माण का वादा किया था लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि नए भारत का निर्माण किस देश, शहर और वर्कशॉप में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चीन की यात्रा कर रहे हैं, उससे तो यहीं लगता कि नए भारत का निर्माण भी शंघाई में होगा।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान निराश और परेशान हैं। प्राइवेट और सरकारी चीनी मीलों पर किसानों के गन्ने का 22 हजार करोड़ रुपये बकाया है। ऊधमसिंह नगर की खेेती को मॉडल माना जाता है। लेकिन आज ऊधमसिंह नगर के नौ किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों को गन्ने और गेहूं के बकाया का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 15 अगस्त तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की 70 साल की बुनियाद को मानने को तैयार नहीं लेकिन कांग्रेस चार पीढ़ी का हिसाब रखती है। भाजपा बताए चार साल में कितनी घोषणाएं पूरी की गई हैं। महागठबंधन पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस किसी भी गठबंधन को तैयार है। इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, डा. संतोष चौहान, धर्मेंद्र अंबुवाला, नईम कुरैशी, मनीष कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
नालों में बह रही गंगा
हरिद्वार। गंगा स्वच्छता पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार से आगे गंगा नालों में बह रही है। जिसमें बनारस भी शामिल है। यह वह नहीं, शोध में आए तथ्य बता रहे हैं। भाजपा ने 2018 तक तक गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने की बात कहीं थी। भाजपा बताए निर्मल गंगा की परिभाषा क्या है। उत्तराखंड में गंगा स्वच्छता को लेकर कौन सा प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हाईवे निर्माण में देरी प्रदेश को नुकसान
हरिद्वार। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने मई 2017 तक हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा करने की बात कहीं थी। आज भी हाईवे अधूरा ही पड़ा है और भाजपा के मंत्री व सांसद कुछ बोलने को तैयार नहीं। हाईवे का निर्माण न होने के कारण प्रदेश को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed