{"_id":"5ad4dbc34f1c1b65098b4c36","slug":"181523899331-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवे पर नहीं लगा जाम, आम शहरी ने झेली दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवे पर नहीं लगा जाम, आम शहरी ने झेली दिक्कत
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पुलिस की ओर से यातायात डायवर्ट करने से सोमवती अमावस्या पर हाईवे पर जाम नहीं लगा। हाईवे की तरफ के संपर्क मार्गों को पुलिस ने पूरी तरह से बंद रखा। हालांकि कनखल समेत कई क्षेत्रों में लोग जाम में फंसे रहे। थोड़ी सी दूरी के लिए भी लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ा।
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर रविवार शाम से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। हाईवे पर भी उसका दबाव देखने को मिल रहा था। देहरादून- ऋषिकेश के सफर में अधिक वक्त लग रहा था। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर सुबह से ही निकासी का दौर भी तेजी से शुरू हो गया था। इधर हाईवे की व्यवस्था बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस ने कई संपर्क मार्ग बंद कर दिए थे। शंकराचार्य चौक के पास डामकोठी एवं कनखल की तरफ जाने वाले मार्ग बंद करने से जिसे डामकोठी या कनखल की तरफ आना- जाना था उन्हें शहर के दूसरे रास्ते से सफर करना पड़ा। बाबा रामदेव आश्रम की पुलिया से जाह्नवी डेल की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी वनवे व्यवस्था रही। प्रेमनगर आश्रम पुल पर भी बैरीकेटिंग लगाकर रास्ता बंद किया गया। ऐसे में आमजन को चंद्राचार्य चौक की तरफ से जाना पड़ा। पुलिस कि इस रणनीति से आम शहरियों को दिक्कत उठानी पड़ी। हर कोई यही बोलता दिखा कि पुलिस को अपनी इस व्यवस्था से पहले से ही अवगत कराना चाहिए, ताकि आमजन को परेशानी न उठानी पड़े।