फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बिजली विभाग के चार अधिशासी अभियंताओं के वेतन भुगतान पर रोक

बिजली विभाग के चार अधिशासी अभियंताओं के वेतन भुगतान पर रोक

Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के चार अधिशासी अभियंताओं के वेतन भुगतान पर रोक

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सिंचाई विभाग के नलकूपों को बिजली कनेक्क्षन देने में लेटलतीफी पर डीएम दीपक रावत ने ऊर्जा निगम के चार अधिशासी अभियंताअंों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने सिंचाई व ऊर्जा निगम के अफसरों के साथ बैठक कर राजकीय नलकूपों की वर्तमान स्थिति के बाबत बैठक ली थी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि रुड़की तहसील के ग्राम लाठरदेवा हूण व ग्राम पाडली गेंदा, तहसील भगवानपुर के ग्राम हसनपुर मदनपुर, तहसील हरिद्वार के ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर तथा तहसील लक्सर के ग्राम महाराजपुर खुर्द, गणौली एवं सुल्तानपुर कुन्हारी के ट्यूबवेल बिजली आपूर्ति न होने से बंद हैं। इससे सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल बर्बाद हो रही है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने इसे लापरवाही मानते हुुए ज्वालापुर, रुड़की, लक्सर एवं भगवानपुर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंताओं आशुतोष तिवारी, अनिल वर्मा, प्रदीप चौधरी एवं मनोज कुमार गुसाईं के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने इन अभियंताओं को हिदायत दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी रावत ने बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर पहले भी अधिशासी अभियंताओं के वेतन भुगतान पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed