फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का पुतला फूंककर जताया विरोधण्ण्ण्ण्

व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का पुतला फूंककर जताया विरोधण्ण्ण्ण्

Tue, 20 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का पुतला फूंककर जताया विरोधण्ण्ण्ण्

विज्ञापन
हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने हाईवे के चौड़ीकरण में हो रही देरी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। उन्होंने काम की तेज गति न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

मंगलवार को महानगर व्यापार मंडल से जुड़े कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में दूधाधारी चौक पर एकत्र हुए। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर सुनील सेठी ने कहा कि हाईवे पर हो रही मौतों के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जिम्मेदार हैं। हाईवे चौड़ीकरण को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री की अब तक की सारी घोषणाएं झूठी साबित हुई हैं। धीमी गति से हो रहे हाईवे निर्माण की वजह से रोजाना लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। संरक्षक हरीश साहनी व सतपाल कुमार ने कहा कि पिछले पांच सालों से स्थानीय लोग व बाहर से आने वाले श्रद्धालु परेशानी झेल रहे हैं। एक माह बाद चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने 31 जनवरी तक सिंहद्वार पर बन रहे फ्लाई ओवर के पूरा होने का दावा किया था। फरवरी खत्म होने को है लेकिन फ्लाई ओवर अभी तक पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर कविराज शर्मा, पंकज ममगाई, अमित धवन, हरीश शर्मा, आकाश भाटी, शिवकुमार राजपूत, राहुल चौहान, सचिन अग्रवाल, राजेश सुखीजा, अजय वाधवा, सोनू सुखीजा, मनीष जैन, पंकज सुखीजा, तेजप्रकाश साहू, परमेश गोयल, अविनाश शर्मा, संजय कुमार, अजय गिरी, नितिन गिरी, एसएन तिवारी, अंकुश शर्मा, कपिल कुमार, राजेश शर्मा, रविंद्र चौहान, अमित कुमार, इंद्रजीत सिंह, प्रीतकमल शर्मा, पंकज माटा, भूदेव प्रसाद शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed