{"_id":"5a7c89494f1c1ba32a8b66a2","slug":"181518111049-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी का कनेक्शन काटा, हजारों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी का कनेक्शन काटा, हजारों लोग परेशान
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
ऊर्जा निगम की ओर से टिहरी विस्थापित कालोनी नवोदय नगर मे पानी की टंकी का कनेक्शन काटने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। नवोदयनगर के निवासियों ने अधिशासी अभियंता से एक माह में बिल जमा करने का समय मांगा। उसके बाद पानी की टंकी का कनेक्शन जोड़ दिया गया।
बुधवार को ऊर्जा निगम ने नवोदय नगर में स्थित पानी की टंकी का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। जिस पर नवोदय नगर के निवासियों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को नवोदयनगर निवासियों का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता से मिला । उन्होंने अधिशासी अभियंता से विद्युत कनेक्शन काटने का कारण पूछा तो उन्हें पता चला कि उनके पानी की टंकी का बिजली का बिल पिछले 4 वर्ष से जमा नहीं किया गया । पानी की टंकी का बिजली का बिल आठ लाख हो गया है ।जिसका भुगतान नहीं हुआ है जिससे कनेक्शन काटा गया है। पानी की टंकी का कनेक्शन अधिशासी अभियंता अवस्थापना पुनर्वास खंड ऋषिकेश के नाम है। पानी की टंकी रखरखाव के लिए अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य पुनर्वास मंडल ऋषिकेश की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें स्थानीय निवासियों को टिहरी विस्थापित जन कल्याण समिति एवं नवोदय नगर विकास समिति रोशनाबाद हरिद्वार का गठन किया था, जिसकी जिम्मेदारी 8 सदस्य समिति को सौंपी गई ।समिति ने पानी की टंकी के कनेक्शन के नाम पर स्थानीय निवासियों से मसिक पानी का बिल वसूल किया। बावजूद इसके समिति ने बिजली का बिल जमा नहीं करा गया । बृहस्पतिवार को टिहरी विस्थापित जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुल गुसाईं के नेतृत्व में नवोदय नगर निवासियों का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता वाई के तोमर से मिला। जब उन्हें बकाया भुगतान की जानकारी मिली तो उन्होंने अधिशासी अभियंता से 15 मार्च तक का समय विद्युत बिल जमा करने के लिए मांगा। अधिशासी अभियंता ने 15 मार्च तक बिल जमा करने के लिखित आश्वासन के बाद पानी की टंकी का विद्युत कनेक्शन जोड़ दिया । प्रतिनिधि मंडल में पीतांबर सिंह, जयकिशन न्यूली, श्याम सुंदर गुप्ता, संदीप शुक्ला, महिपाल गुसाईं, कुंवर सिंह बिष्ट, राकेश राजपूत आदि उपस्थित थे।