{"_id":"5a7c89474f1c1bfe7e8b4732","slug":"181518111047-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के बैग को लेकर सिर खुजा रही हरिद्वार पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के बैग को लेकर सिर खुजा रही हरिद्वार पुलिस
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मृत स्वर्णकारर के परिजनों का सोने से भरे गहने के लिए नहीं पहुंचने से हरिद्वार पुलिस की धड़कन बढ़ी हुई है। मालखाने में सोने की सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है। पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सोने को लेकर क्या करें। ऐसे में अब आयकर विभाग को पूरे मामले से अवगत कराने की तैयारी की जा रही है।
दो दिन पहले रोडवेज बस स्टैंड में मिर्गी का दौरा पड़ने पर स्वर्णकार पंकज जैन पुत्र दिनेश जैन निवासी मोहल्ला कास्तयान जिला सहारनपुर की तबियत बिगड़ गई थी। चेतक सवार पुलिसकर्मी हीरा सिंह और रघुवीर सिंह ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से जौलीग्रांट के लिए रैफर किया गया था। इधर, स्वर्णकार के करीब पचास लाख की कीमत के सोने के जेवरात से भरा बैग पुलिस की सूझबूझ से बच गया था। उपचार के दौरान स्वर्णकार ने दम तोड़ दिया। इधर हरिद्वार पुलिस सोने को लेकर बेहद परेशान है। कारण यह है कि स्वर्णकार के परिजन अब तक सोने के गहनों से भरे बैग के क्लेम के लिए नहीं पहुंचे हैं। इससे पुलिस को सोने की विशेष तौर पर चौकसी करनी पड़ रही है। सोना किसे सौंपा जाए या अग्रिम कार्रवाई क्या करनी चाहिए इसे लेकर पुलिस मंथन कर रही है। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि अधिकारियों की राय ली जा रही है, अब तक किसी ने सोने को लेकर दावा नहीं किया है।