{"_id":"69be7fcb35f26b0a84095566","slug":"1733-lakh-fraud-by-selling-mortgaged-house-in-bank-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146390-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बैंक में गिरवी मकान को बेच 17.33 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बैंक में गिरवी मकान को बेच 17.33 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मकान खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर और मकान मालिक ने मिलकर धोखे से बैंक लोन वाली संपत्ति बेचकर 17.33 लाख की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रोहालकी किशनपुर निवासी रचना देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे मकान की आवश्यकता थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुभाष नगर निवासी यूसुफ मसीह से हुई, जिसने खुद को प्रॉपर्टी एजेंट बताया। उसने एक मकान दिखाया, जिसका मालिक संदीप कुमार बताया गया। मकान दिखाते समय दोनों ने भरोसा दिलाया कि संपत्ति पूरी तरह विवाद रहित है और उस पर किसी प्रकार का कोई कर्ज या बंधक नहीं है। इस पर विश्वास कर उसने 17.33 लाख रुपये में मकान खरीद लिया। 18 अक्टूबर 2023 को उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री भी करा दी गई। रजिस्ट्री के बाद संदीप कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर मकान खाली करने के लिए दो महीने का समय मांगा। तय समय बीतने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह फरार हो गया। जब पीड़िता मौके पर पहुंची तो मकान पर ताला लगा मिला।
मामले में नया मोड़ तब आया, जब जनवरी 2024 में मकान पर बैंक का नोटिस चस्पा मिला। आरोप है कि जांच करने पर पता चला कि संपत्ति पर पहले से ही आईसीआईसीआई होम फाइनेंस से करीब 9.90 लाख रुपये का लोन लिया गया था। आरोप है कि दोनों लोगों ने पहले से गिरवी रखी संपत्ति को छिपाकर उसे बेच दिया और पूरी रकम हड़प ली। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।