फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...इंडोनेशियाई यात्रियों को अतिथि ग्रह में 25 प्रतिशत की छूट: महाराज

...इंडोनेशियाई यात्रियों को अतिथि ग्रह में 25 प्रतिशत की छूट: महाराज

Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
...इंडोनेशियाई यात्रियों को अतिथि ग्रह में 25 प्रतिशत की छूट: महाराज

विज्ञापन
हरिद्वार।
भारत दौरे पर आए इंडोनेशिया बाली प्रांत के गवर्नर आई मागंकू देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने घोषणा की कि इंडोनेशियाई यात्रियों को राज्य के अतिथि गृह में ठहरने पर सेवा शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

देवभूमि की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत का परिचय कराने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बाली प्रांत के गवर्नर के साथ हरकी पैड़ी पर मां की गंगा आरती एवं पूजा अर्चना की। मंगलवार सुबह मंसा देवी मंदिर के दर्शन किए। गर्वनर आई मागं्कू ने सतपाल महाराज के साथ भविष्य में धर्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाए रखने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने विश्वास जताया कि दोनों देश भविष्य में भी आपसी सहयोग की भावना बनाए रखेंगे। इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि दोनों देश पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध हैं। समय-समय पर बाली से भारत विशेषकर हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाले पर्यटकों के माध्यम से संस्कृति का आदान प्रदान होता है और आपसी मेलजोल बढ़ता है। इंडोनेशियायी गर्वनर आई मागं्कू ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को बाली आने आमंत्रण का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed