फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सिडुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित

सिडुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित

Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिडुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला शक्ति सम्मान  समारोह आयोजित
हरिद्वार। सिडकुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को आयोजित महिला शक्ति सम्मान समारोह भेल के कंप्यूटर हाल में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। समारोह में सरकारी व समाज सेवा के अलावा लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में राज्य की 26 आईएएस, पीसीएस, पीसीएस और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की वरिष्ठ सदस्य सुषमा साहू ने कहा कि राज्य में महिला अपराध और महिलाओं के शोषण की घटनाओं में कमी आई है। वह राज्य की महिलाओं की बहादुरी के जज्बे को सलाम करती हैं। डीएम दीपक रावत ने कहा कि देवभूमि की महिलाएं हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। भेल के कार्यपालक निदेशक संजीव गुलाटी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। अंग्रेजी साहित्यकार एवं लेखिका डॉ. राधिका नागरथ ने कहा कि हमें अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए सत्य का सहारा लेना चाहिए। सिडकुल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण सारस्वत ने कहा कि महिला शक्ति के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। सीडीओ स्वाति भदौरिया ने कहा कि आज महिलाओं ने समाज में अपनी क्षमता का सिक्का मनवाया है। पुलिस अधिकारी श्वेता चौबे ने कहा कि महिलाओं को जो जिम्मेदारी दी जाती है वे उसका निर्वहन जिम्मेदारी के साथ निभाती हैं। समारोह का संचालन डॉक्टर नरेश मोहन ने किया। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इनसेट
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में सीबीसीआईडी में एसपी श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार स्वाति भदौरिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा, जिला सूचना अधिकारी अर्चना घोष, साहित्यकार डॉ. राधिका नागरथ, चाइना मार्शल वुशु खेल की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी समेत कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed